Last Updated:
मध्य प्रदेश के भोपाल से चेन स्नेचिंग की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सभी को सन्न कर दिया है. चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर आते हैं और घटना को अंजाम देते हैं. अब इसी सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
भोपाल में पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी
रिपोर्ट-रामाकांत दुबे/भोपाल
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आरोपियों को जहां स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना होता था, वहां पहले रेकी करते थे. लेकिन अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया है. लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल हो गया था.
महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे चोरी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को दबोच लिया है. जब 2 आरोपी पुलिस की पकड़ आ गए, तो उन्होंने 7 चैन स्नेचिंग की वारदातें कबूली हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास एक वाहन और चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग करते थे.
ज्वेलर्स को भी बनाया गया आरोपी
आरोपी लूटी गई चेन को भोपाल और रीवा में स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस पर गिरवी रखकर देते थे. इसके अलावा वह कई ज्वेलर्स को भी लूटी हुई चैन बेचते थे. जिन ज्वेलर्स ने आरोपियों को लूटी हुई चेन खरीदी है. पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है.
भोपाल में किराए पर रहते थे आरोपी
पुलिस के द्वारा पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पूर्व में भी लूटपाट कर चुके हैं. इन पर लूट, वाहन चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर जिले के रहने वाले ग्रैजुएट हैं और भोपाल मे जगह बदल-बदल कर किराए से रहते थे, ताकि पुलिस न पकड़ सकें.
दूसरी घटनाओं के बारे में पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़कर अभी पूछताछ की जा रही है और दूसरी दूसरी अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी पहले ही वारदात को अंजाम देना कबूल कर चुके हैं.