टेस्ट और टी20 से बुमराह करेंगे तौबा! टीम इंडिया के लिए बनाया अपना मास्टर प्लान

टेस्ट और टी20 से बुमराह करेंगे तौबा! टीम इंडिया के लिए बनाया अपना मास्टर प्लान


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट और टी20 से बुमराह करेंगे तौबा! टीम इंडिया के लिए बनाया अपना मास्टर प्लान

Last Updated:

Jasprit Bumrah to focus more on ODI: वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट और टी20 पर अब कम ध्यान देंगे. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में 14 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में अब वनडे विश्व कप में भी वह तबाही मचाना चाहते हैं.

Zoom

वनडे विश्व कप के लिए टी20 और टेस्ट से बुमराह बनाएंगे दूरी

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में धूम मचाने के बाद जसप्रीत बुमराह अगले मिशन मिशन की तैयारी में जुट गए हैं. यॉर्कर किंग बुमराह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अगले 18 महीनों में टी20 के बजाय 50 ओवर के अधिक मैच खेलने की कोशिश करेंगे. भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर तक टी20 के कई बायलेटरल सीरीज के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है.

एशियाई खेलों में सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम की अगुवाई करने की संभावना है. ऐसा समझा जाता है कि बुमराह कई अन्य अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों की तरह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं. इसका आयोजन टी20 प्रारूप में होगा. वह हालांकि 2027 विश्व कप तक वनडे प्रारूप को प्राथमिकता देंगे. भारत की विश्व कप तैयारियों की असली शुरुआत दो महीने लंबे और बेहद व्यस्त इंडियन प्रीमियर लीग के बाद होगी, जिसमें बुमराह मुंबई इंडियंस के तेज आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे.

आईपीएल खत्म होते ही शुरू होगा मिशन 2027

आईपीएल के समाप्त होने तक राष्ट्रीय चयन समिति, बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट अगले चरण की रणनीति का खाका तैयार करेंगे. इस योजना का सबसे अहम पहलू बुमराह के वर्कलोड का प्रबंधन होगा. यह समझा जाता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों को चुनने की आजादी इस 32 वर्षीय गेंदबाज को नहीं मिलेगी. माना जा रहा है कि उनका खेल का प्रबंधन काफी हद तक 2023-2026 के दौर जैसा हो सकता है, जब उन्होंने एक भी एकदिवसीय मैच नहीं खेला था.

बुमराह 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से कुल 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिनमें 21 टेस्ट और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘भारत के किसी भी वैश्विक अभियान में बुमराह की फिटनेस हमेशा की तरह सबसे अहम रहती है. इसलिए टीम प्रबंधन को प्रारूपों को प्राथमिकता देते हुए बेहद सावधानी बरतनी होगी. वह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन सीमित ओवरों में 50 ओवर के विश्व कप चक्र में उनका ध्यान ज्यादा एकदिवसीय मैचों पर रहेगा.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link