डबरा में कल 10 घंटे लाइट बंद: सुबह 6 से शाम 4 बजे तक मेंटनेंस कार्य होगा, कई इलाके प्रभावित होंगे – Dabra News

डबरा में कल 10 घंटे लाइट बंद:  सुबह 6 से शाम 4 बजे तक मेंटनेंस कार्य होगा, कई इलाके प्रभावित होंगे – Dabra News




डबरा शहर में बुधवार, 11 मार्च 2026 को कई इलाकों की बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी 11 केवी फीडरों पर तारों को बदलने और मरम्मत का काम करने जा रहा है। इस वजह से सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। सुबह के वक्त सुभाषगंज फीडर पर काम चलेगा, जिसकी सुरक्षा के लिए डबरा सिटी फीडर को भी बंद रखा जाएगा। इन जगहों पर बिजली नहीं रहेगी गीता टॉकीज, ऊषा कॉलोनी, सुभाषगंज और सराफा बाजार। जंगीपुरा, नगरपालिका के पास का इलाका और कृष्णपुरा। रेलवे पुल के नीचे के दोनों तरफ का हिस्सा, गोयल गैस एजेंसी के पास और शिव कॉलोनी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक यहां जाएगी बिजली दिन के दूसरे हिस्से में मगरोरा फीडर पर काम शुरू होगा, जिसके चलते जवाहरगंज-2 फीडर भी बंद रहेगा। इन इलाकों में बत्ती भी गुल रहेगी गौतम विहार, चीनोर रोड, अमरपुरा खेड़ी और सिरोही बरोठा रोड। दर्शन कॉलोनी, नई बस्ती, प्रेमनगर कॉलोनी, साईं सिटी और लाल पहाड़िया। समय घट या बढ़ सकता है बिजली कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि काम की जरूरत के हिसाब से कटौती का समय थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।



Source link