Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर जनसुनवाई में पूर्व सफाईकर्मी संजय सिंह का अनोखा प्रदर्शन देख कर लोग दंग रह गए. तिरंगा, झाडू़ लेकर रोटियों की माला गले में बांध न्याय की गुहार लगाते संजय की कहानी जानकर लोग संवेदनशील हो गए. जानें क्यों ये बर्खास्त किए गए और क्या है मांग…
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया. यहां एक शख्स एक हाथ में झाडू़, दूसरे हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचा. पहले तो लोग इनको देखकर हैरान रह गए. बाद में जब मामला पता चला तो लोगों की संवेदना इस शख्स के प्रति जाग गई.
दरअसल, इस शख्स का नाम संयज सिंह है. वह नगर निगम का पूर्व सफाईकर्मी है. संजय सिंह ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए जनसुनवाई में दाखिल हुए तो लोग वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग इसे ‘न्याय की पुकार’ तो कुछ ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग’ बता रहे हैं.
रिश्व का विरोध किया, इसलिए बर्खास्त
बुरहानपुर में लालबाग क्षेत्र के निवासी संजय सिंह ने लोकल 18 को बताया, मैं 1988 से नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहा था. आरोप लगाया कि 2017-18 में सेक्टर अधिकारी ने नौकरी बनाए रखने के लिए हर महीने 2,000 रुपये रिश्वत की मांग की. मैंने विरोध किया, तो मुझे 2018 में बर्खास्त कर दिया. तब से परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो गया. 10 से ज्यादा शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. जनसुनवाई में कलेक्टर प्रवीण सिंह के सामने खड़े होकर उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई और तत्काल बहाली की मांग की.
ये कैसी जनसुनवाई, यहां कोई सुनता ही नहीं…
संजय ने आगे कहा, मैंने तो देश और अपने काम के प्रति ईमानदारी से काम किया, लेकिन लोगों ने मेरे साथ साजिश की. ये कैसी जनसुनवाई है. मैं 5-6 साल से आ रहा हूं. लेकिन, कोई अफसर यहां सुनन को तैयार ही नहीं है.
जल्द होगी कार्रवाई
वहीं ,नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से जब लोकल 18 ने संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, “यह जानकारी पहली बार मिली. दस्तावेज दिखाने को कहा जाएगा, जल्द जांच कर निस्तारण करेंगे. आयुक्त ने आश्वासन दिया कि संजय की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें