नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर: मऊगंज एसपी ने कोर्ट के निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई की – Mauganj News

नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर:  मऊगंज एसपी ने कोर्ट के निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई की – Mauganj News


नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी।

मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कदम ड्यूटी में लापरवाही बरतने और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने की वजह से उठाया गया है।

.

मंगलवार शाम को जारी आदेश के मुताबिक, जबलपुर हाई कोर्ट ने रमेश कुमार तिवारी बनाम मध्य प्रदेश शासन के एक मामले में कुछ जरूरी निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी की थी, लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया।

अनुशासनहीनता और लापरवाही का मामला

एसपी ऑफिस से जारी लेटर में साफ कहा गया है कि कोर्ट के आदेशों का पालन न करना ड्यूटी के प्रति लापरवाही और घोर अनुशासनहीनता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने उन्हें तुरंत प्रभाव से थाने से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) मऊगंज भेज दिया है।

सख्त संदेश देने की कोशिश

सब इंस्पेक्टर गोविंद प्रसाद तिवारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत पुलिस लाइन पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं।



Source link