बड़वानी में अपर कलेक्टर के ड्राइवर की मौत: बाइक से घर जा रहे थे, वाहन ने मारी टक्कर; चालक मौके से भागा – Barwani News

बड़वानी में अपर कलेक्टर के ड्राइवर की मौत:  बाइक से घर जा रहे थे, वाहन ने मारी टक्कर; चालक मौके से भागा – Barwani News




बड़वानी जिला मुख्यालय के करी रोड पर मंगलवार शाम अपर कलेक्टर के ड्राइवर मंसाराम केसकर (56) की जान चली गई। वे अंजड़ से अपनी बाइक पर सवार होकर एनवीडीए कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी करी रोड पर किसी अनजान वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब उनकी तलाशी ली, तो पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। पता चला कि वे अपर कलेक्टर के ड्राइवर थे। सिर में लगी थी चोट हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार को जानकारी दी गई। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस कर रही है तलाश पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसने बाइक को टक्कर मारी थी। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।



Source link