मंडला के टिकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगंज स्थित बालई नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। सोमवार दोपहर हुई इस दुर्घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, किंतु युवक का सुराग नहीं मिला है। नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा लापता युवक की पहचान सुभाष भलावी (28), निवासी पिंडरई देवलापार, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। सुभाष नेशनल हाईवे-30 के निर्माण कार्य में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। सोमवार को काम समाप्त करने के बाद वह साथियों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में समा गया। एसडीआरएफ टीम ने चलाया सघन तलाशी अभियान घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे और एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश बंसोड़ के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मंगलवार को सुबह से शाम तक गोताखोरों ने नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने तक सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार सुबह से फिर होगा रेस्क्यू पुलिस ने घटना की जानकारी नागपुर में रह रहे युवक के परिजनों को दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह एक बार फिर नए सिरे से नदी में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में पुलिस और रेस्क्यू दल घटना स्थल पर मुस्तैद हैं।
Source link