बैतूल में अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी: तीन दिन बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार; जांच में जुटी पुलिस – Betul News

बैतूल में अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी:  तीन दिन बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार; जांच में जुटी पुलिस – Betul News




बैतूल के मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात युवक के शव की तीन दिन बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। रविवार को मिले इस शव का मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद नगर पालिका ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। रेलवे पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। 3 दिन तक मर्चुरी में रखा रहा, नहीं हो सकी शिनाख्त पंचनामा कार्रवाई के बाद रविवार शाम करीब 5 बजे शव को बैतूल जिला अस्पताल की मर्चुरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया था। पुलिस ने युवक की पहचान कराने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सफेद शर्ट और जींस पहने था युवक, गुमशुदगी रिपोर्ट से हो रहा मिलान पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक ने सफेद रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई थी। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया है और जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी इसका मिलान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद नपा ने किया अंतिम संस्कार शिनाख्त न होने की स्थिति में मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका को सौंप दिया, जिसने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।



Source link