Fish Farming: मछली पालक किसानों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. इन योजनाओं में मछली बीमा प्रीमियम पर 40% से 50% तक सब्सिडी और 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन मछली पालन से जुड़े किसानों के लिए बीमा योजना सुरक्षा कवच का कार्य करेगी. उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत नेशनल फिशरीज डिजिटल पोर्टल पर बीमा उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं, जहां मछलीपालक किसान ऑनलाइन पंजीयन कर बीमा खरीद सकते हैं और सीधे एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. जिले में मछली पालन को संगठित, सुरक्षित और लाभकारी बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है.