महाकाल मंदिर के सिक्युरिटी गार्ड ने चलाई गोली: रतलाम में जन्मदिन मनाते हुए हर्ष फायर किया; पड़ोसी को लगी – Ratlam News

महाकाल मंदिर के सिक्युरिटी गार्ड ने चलाई गोली:  रतलाम में जन्मदिन मनाते हुए हर्ष फायर किया; पड़ोसी को लगी – Ratlam News




रतलाम के आलोट में जन्मदिन मनाते हुए एक व्यक्ति ने हर्ष फायर किया। गोली आसमान के बजाए सामने की तरफ चल गई जो कि पड़ोसी को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को आलोट के प्राइेवट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे आलोट नगर के प्रमिलागंज की है। स्थानीय निवासी श्याम नायक पिता अमर सिंह अपना जन्मदिन मना रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया। गोली आसमान के बजाए मकान के सामने रहने वाले रोहित (18) पिता कालू नायक को दोनों पैरों की पिंडलियों में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले श्याम नायक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका भी मेडिकल करवाया है। महाकाल मंदिर में सिक्युरिटी गार्ड आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक उज्जैन महाकाल मंदिर में सिक्युरिटी गार्ड है। जन्मदिन मनाने के दौरान उसने बंदूक से हर्ष फायर किया है। आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक को पैर में गोली लगी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।



Source link