महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और कानूनों की जानकारी दी – Dhar News

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और कानूनों की जानकारी दी – Dhar News




घाटाबिल्लौद | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत सेक्टर लेबड़ के देहरी सराय में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंच सुनीता जाजू रहीं। इस अवसर पर फिट इंडिया वुमेन वीक के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से सुरक्षा और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। रंगपंचमी के पावन पर्व पर कार्यक्रम का समापन रंगों के साथ किया। कार्यक्रम में सेक्टर की सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। जानकारी सेक्टर पर्यवेक्षक गायत्री राठौर ने दी।



Source link