5 साल की बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; आरोपी की तिहरी मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

5 साल की बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; आरोपी की तिहरी मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक


Last Updated:

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में मासूस बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी अतुल निहाले को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी मौत की तिहरी सजा रोक लगा दी है.

Zoom

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की तिहरी मौत की सजा पर लगाई रोक

रिपोर्ट-रामाकांत दुबे/भोपाल

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 जनवरी 2024 को एक जघन्य अपराध सामने आया था, जब आरोपी ने 5 साल की मासूस के साथ दुष्कर्म किया था और इसके बाद उसकी हत्या करके शव को पानी की टंकी में छिपा दिया था. फिर भोपाल की एक विशेष अदालत ने आरोपी अतुल निहाले को तीन-तीन अलग-अलग धाराओं में फांसी की सजा सुनाई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी तिहरी मौत की सजा पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनाई गई सजा और दोष सिद्ध होने से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई करेगा.

अब सुप्रीम कोर्ट सुनेगा दोनों पक्षों की दलील
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने इस पर आदेश दिया है. बेंच में न्याय मूर्ति विक्रमनाथ, संदीप मेहता और एनवी आजरिया शामिल हैं. अदालत अब रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलील के आधार पर यह तय करेगी कि निचली अदालत के फैसले में किसी तरह के हस्तक्षेप की आवश्यकता है या नहीं.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सजा को रखा था बरकरार
भोपाल की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 18 मार्च 2025 को दोषी को फांसी की सजा सुनाने का फैसला सुनाया था. तब आरोपी को यह सजा तीन अलग-अलग धाराओं में मिली थी. इसके बाद आरोपी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट चला गया, जहां हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा और उसमें तब्दीली नहीं की. तब हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया था कि घटना की कल्पना ही रूह कंपा देने वाली है. पांच साल की बच्ची ने जिस पीड़ा को झेला है. उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

हैवानियत करके पानी की टंकी में छिपाया था शव
शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में आरोपी ने 24 सितंबर 2024 को वारदात को अंजाम दिया था, तब उसने 5 साल की मासूम का रेप कर हत्या कर शव को पानी की टंकी में छुपा दिया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि आरोपी ने मासूम बच्ची पर चाकू से कई बार किए. इसके बाद इस केस में डीएनए जांच भी अहम साबित हुई थी. आरोपी के घर से चाकू और कपड़े भी बरामद किए गए थे.



Source link