आरोपी ने पहले लहराई बंदूक, फिर बुलाकर मारी गोली, एक पल में मातम में बदल गईं खुशियां

आरोपी ने पहले लहराई बंदूक, फिर बुलाकर मारी गोली, एक पल में मातम में बदल गईं खुशियां


Last Updated:

सीधी जिले में अपनी मौसी के घर गई एक लड़की पर फायरिंग कर दी गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. अब इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

Zoom

आरोपी ने लड़की को बुलाकर मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी मौसी के घर मवई गांव गई, रितिका नामक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस सघन तलाशी अभियान चलाकर उसकी तलाश कर रही है.

मौसी की लड़की के हुआ था लड़का
मृतिका के भाई ने बताया कि वह मौसी के दामाद के घर पर मवई गांव आया था. क्योंकि मौसी की लड़की स्वाती सिंह को लड़का हुआ था, जो अस्पताल में भर्ती थी. बाद में लड़के के गृह प्रवेश के लिए नाते-रिश्वतेदारों को बुलाया गया. सभी लोग बहुत ही खुश थे. इसी वजह से लोग नाच और गा रहे थे.

आरोपी ने शराब के नशे में मारी गोली
खुशी के मौके पर गांव के एक युवक ऋषि सिंह ने पहले तो बंदूक हवा में लहराई. वह शराब के नशे में धुत्त था और बाद में उसने उदय सिंह की बहन को आवाज देकर बुलाया. इसके बाद जैसे ही रितिका आरोपी की बात सुनने के लिए पड़ोस में आई, तो उसने गोली मार दी. इससे वहां तुरंत हड़कंप मच गया. इसी वजह से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
आनन-फानन में रितिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. गोली मारने के बाद से ही आरोपी फरार है और उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है. दूसरी तरफ पुलिस घटनास्थल की वीडियो देखकर जांच चल रही है और आरोपी की तलाश कर रही है.

मृतिका के भाई ने कही ये बात
मृतिका के भाई ने बताया कि यह घटना शाम को हुई. आरोपी ने पहले बंदूक को लहराया था और अपना जलवा दिखा रहा था. इसके बाद उसने जानबूझकर गोली मारी है. अभी वह फरार चल रहा है.



Source link