एक खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने पैसे? BCCI ने 131 करोड़ देने का किया ऐलान

एक खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने पैसे? BCCI ने 131 करोड़ देने का किया ऐलान


होमखेलक्रिकेट

एक खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने पैसे? BCCI ने 131 करोड़ देने का किया ऐलान

Last Updated:

How much players get cash reward: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा. भारत ने इसे तीसरी बार जीता और लगातार दो बार खिताब पर कब्जा जमाने का रिकॉर्ड बनाया. बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे.

Zoom

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा जीता खिताब

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की शानदार प्लानिंग के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारत अपने घर पर इस ट्रॉफी को जीतने वाला पहला देश बना और साथ ही लगातार दो बार इसे अपने नाम करने का नया कीर्तिमान भी बनाया. टीम इंडिया अब सबसे ज्यादा 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन हराकर भारत ने इतिहास रचा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है.

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को एक मीडिया बयान के जरिए इस घोषणा की पुष्टि की. सैकिया ने कहा, ‘इस जीत के साथ भारत पहली टीम बन गई है जिसने तीन बार ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीता है, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई है.’

BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए खोला खजाना, 131 करोड़ रुपये का मिलेगा इनाम

एक खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे

बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे. द हिंदू के अनुसार, टीम के 15 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी 41 करोड़ रुपये कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटे जाएंगे. 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद BCCI ने 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की थी, जिसमें हर खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये मिले थे.

सोमवार (9 मार्च, 2026) को BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास ने टीम की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत पहली टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाया और पहली बार घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीता. मनहास ने कहा, ‘ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व का पल है. खिताब बचाना और अपने घर में यह उपलब्धि हासिल करना इसे और भी खास बनाता है.’

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link