Last Updated:
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में फ्रिज को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां उसका दरवाजा पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर खुले. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. ध्यान रखें कि फ्रिज को गैस के बिल्कुल पास न रखें. इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
उज्जैन. गर्मी का मौसम की शुरुआत होते ही हर किसी का ध्यान फ्रिज की तरफ जाता है. फ्रिज रसोईघर की ऐसी वस्तु है, जो गर्मी मे बहुत इस्तेमाल होती है. ऐसे ही अगर फ्रिज का ध्यान वास्तु के हिसाब से रखा जाए, तो विशेष प्रकार से लाभ होता है. वास्तु शास्त्र को मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें घर की बनावट और उसमें रखी वस्तुओं की दिशा को लेकर कई नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और इसका अच्छा प्रभाव परिवार के सदस्यों के जीवन पर भी पड़ता है. वास्तु शास्त्र में घर के किचन को खास महत्व दिया गया है क्योंकि यह स्थान पूरे परिवार की सेहत और ऊर्जा से जुड़ा होता है. माना जाता है कि किचन में मौजूद हर वस्तु और उसकी दिशा का असर घर के वातावरण और वहां रहने वाले लोगों पर पड़ता है. आज के समय में लगभग हर किचन में फ्रिज होना सामान्य बात है. यह हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे फ्रिज को किचन में किसी भी दिशा में रख देते हैं, जो वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता.
वास्तु शास्त्र में फ्रिज को रखने की सही दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि किचन में फ्रिज किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है और इससे जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम क्या हैं.
किचन में फ्रिज रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर वस्तु की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. इसी तरह फ्रिज को रखने के लिए भी सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. वास्तु के अनुसार फ्रिज को आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, इसलिए बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए इसे उपयुक्त माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर दक्षिण-पूर्व दिशा में जगह न हो, तो फ्रिज को किचन के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है. इन दिशाओं में भारी उपकरण रखने से घर में स्थिरता बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वातावरण भी बना रहता है. सही दिशा में रखा फ्रिज न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है बल्कि परिवार के लिए भी सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है. हालांकि इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा, उत्तर या फिर पूर्व दिशा में फ्रिज को न रखें. ऐसा करने से बुरे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
फ्रिज से जुड़े अन्य नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में फ्रिज को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां उसका दरवाजा पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर खुले. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. ध्यान रखें कि फ्रिज को गैस स्टोव या चूल्हे के बिल्कुल पास न रखें. इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. फ्रिज में कभी भी बासी या सड़ा हुआ भोजन न रखें और इसे नियमित रूप से साफ रखें. साथ ही इसमें जरूरत के अनुसार ही सामान रखें. इससे सेहत और ऊर्जा दोनों बेहतर बनी रहती हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.