कुएं में मिले 3 मासूमों के शव, 20 दिन का नवजात भी शामिल; मां के साथ घर पर अकेले थे

कुएं में मिले 3 मासूमों के शव, 20 दिन का नवजात भी शामिल; मां के साथ घर पर अकेले थे


Last Updated:

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में मलगांव और भोमवाड़ा गांव के बीच एक खेत के कुएं से 3 छोटे बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, इस मामले में कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है.

Zoom

खेत के कुएं में मिले 3 मासूम

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सनावद थाना क्षेत्र में खेत के एक कुएं से तीन छोटे बच्चों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना मलगांव और भोमवाड़ा गांव के बीच मौजूद एक खेत की बताई जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, मुकेश भमोरिया के खेत में मजदूरी करने के लिए एक परिवार कुछ समय से रह रहा था. यह परिवार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ खेत में ही बना एक अस्थायी ठिकाना बनाकर रह रहा था. खबर के मुताबिक, रोज की तरह माता-पिता सुबह मजदूरी करने के लिए खेत से बाहर चले गए थे और तीनों बच्चे घर पर अकेले थे.

हादसा कब हुआ?
इसी दौरान किसी समय तीनों बच्चे खेत के पास बने कुएं के पास पहुंच गए. कुछ समय बाद जब आसपास के लोगों को बच्चों के बारे में पता चला तो कुएं में देखने पर तीनों के शव दिखाई दिए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मृत बच्चों में दो बच्चे करीब ढाई से चार साल की उम्र के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा बच्चा करीब 20 दिन का नवजात था.

इतनी छोटी उम्र के 3 बच्चों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. तहसीलदार केसी सोलंकी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उनकी मौजूदगी में तीनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाला गया.

मामले की चल रही है जांच
सनावद पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और घटना के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चों को कुएं में फेंका गया हो, जिसमें मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है. घटना के समय मजदूर पिता कालू खेत में काम करने गया था और घर पर मां नानी बाई बच्चों के साथ अकेली थी.

एसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा के अनुसार, मामले के हर एंगल से जांच हो रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मारा मामला साफ हो पाएगा. फिलहाल, पुलिस माता-पिता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link