Gwalior News: ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित लाला का बाजार में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है. दो युवक किराना दुकान पर पहुंचे. वीडियो में साफ दिख रहा कि एक युवक दुकान के अंदर गया और दुकानदार को बातों में उलझा लिया. इसी दौरान उसका साथी दुकान के बार सीढ़ियों पर रखे 25 किलो की पापड़ की बोरी उठाकर फरार हो गया. चोरी गए पापड़ों की कीमत करीब 7 हजार बताई जा रही है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना सामने आने के बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है. माधौगंज थाना पुलिस पापड़ चोरों को ढूंढ रही है.