Last Updated:
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 दो स्टेज में खेला जाएगा. पहले फेज का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस दौरान (पहले 16 दिन) टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे.
आईपीएल 2026 का अधूरा शेड्यूल जारी
नई दिल्ली: इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया. 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच खेला जाएगा. मगर इस शेड्यूल में सिर्फ 12 अप्रैल तक होने वाले इस 20 मैच का ही कार्यक्रम बताया गया है. आईपीएल के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब शेड्यूल दो स्टेज में जारी होगा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बीसीसीआई ने ऐसा क्यों किया? क्यों एक बार में पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया.
चुनाव के चलते दो स्टेज में आएगा शेड्यूल?
दरअसल, बीसीसीआई ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर चिंता के बीच पहले स्टेज का शेड्यूल रिलीज किया है. इसके अलावा तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. इसका भी ध्यान रखा गया है. एक्सपर्ट्स की माने तो इन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा.
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.