Last Updated:
MP Gas Cylinder Shortage Public Opinion: इजरायल-ईरान युद्ध का असर भोपाल के 2 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट पर दिखने लगा है. भोपाल जंक्शन के पास तो कई रेस्टोरेंट के बंद होने की नौबत आ चुकी है. वहां काम करने वाले लड़कों के बेरोजगार होने का संकट है. जानें संचालक क्या बोले…
Bhopal News: इजरायल-ईरान युद्ध के असर से अब भारत भी अछूता नहीं है. मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्टोरेंट के बिजनेस पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. इसका असर राजधानी भोपाल में भी दिखने लगा है. रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के अनुसार, भोपाल में दो दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. डिस्ट्रिब्यूटर भी संचालकों से आगे से स्टॉक नहीं आने की बात कर रहे हैं. भोपाल के लगभग 2000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स और होटलों को बंद करने की नौबत बनने लगी है. देखें खास रिपोर्ट…
नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, ताला डालना पड़ेगा…
भोपाल जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 की तरफ एक लाइन से सैकड़ों रेस्टोरेंट और होटल मौजूद हैं. यहां आम दिनों में एक रेस्टोरेंट में लगभग 100 से 300 यात्री भोजन करने आते हैं. लेकिन बीते एक हफ्ते से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की तंगी के कारण अब रेस्टोरेंट के काम पर बड़ा संकट खड़ा होने लगा है. दो दिन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलिवरी बिल्कुल थम सी गई है. इसको लेकर भोपाल के पंजाब फैमिली रेस्टोरेंट एंड भोजनालय के मैनेजर राकेश कौरव ने कहा, गैस सिलेंडर नहीं आ रहा है. डिस्ट्रिब्यूटर स्टॉक नहीं होने की बात कह रहे हैं. अब अगर गैस सिलेंडर नहीं आया तो रेस्टोरेंट को बंद कर ताला डालना पड़ेगा और यात्रियों को खाना मिलने में परेशानी होगी.
गैस की कमी से रेस्टोरेंट में खाने का संकट
भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट के मैनेजर राकेश कौरव ने कहा, रविवार से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. डिस्ट्रिब्यूटर सप्लाई नहीं मिलने की बात कह रहा है. इसके बाद हमारे पास जितनी टंकी हैं, उससे किसी तरह काम चला रहे हैं. अगर जल्द सप्लाई नहीं हुई तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा. एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 दिन चल जाता है और दूसरे दिन नाश्ते तक खत्म हो जाता है.
रोज होगा 30-40 हजार का नुकसान
भोपाल के ही एक और रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बताया, कॉमर्शियल गैस टंकी नहीं आ रही है. 3 दिन हो गए हैं. जब तक पुरानी 2-3 टंकी हैं, तो काम चल रहा है. फिर काम बंद करना पड़ेगा. बेचारे जो लड़के रेस्टोरेंट पर काम करते हैं वो भी बेरोजगार हो जाएंगे. 30-40 हजार रोज का नुकसान होगा. रेस्टोरेंट संचालक सरकार से जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई वापस शुरू करने की मांग करें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें