दिन में ‘तपन’, रात में ‘नर्मी’, एमपी वाले कह रहे हाय गर्मी! पारा 39° के पार, जानें अपडेट

दिन में ‘तपन’, रात में ‘नर्मी’, एमपी वाले कह रहे हाय गर्मी! पारा 39° के पार, जानें अपडेट


Last Updated:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. रतलाम में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में हल्के बादल और हवा के कारण मौसम कुछ हद तक सुहावना भी महसूस हुआ. हालांकि दोपहर के समय गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

जबलपुर का मौसम: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. जहां सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादा रहे. कई संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में हल्के बादल और हल्की हवा के कारण मौसम कुछ हद तक सुहावना भी महसूस हुआ और कुछ जगहों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई.

इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान करीब 39.2°C रतलाम में दर्ज किया गया, इसके अलावा खजुराहो और धार में भी तापमान 38. 6°C रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान करीब 11.5°C शाजापुर के गिरवर क्षेत्र, पचमढ़ी में 11.8°C और कटनी के करौंदी में 12.7°C रिकॉर्ड हुआ.

आगे इस तरह रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. हालांकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का तेज असर महसूस होने लगेगा. वहीं सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है. वहीं आने वाले दिनों में भी फिलहाल मौसम साफ रहने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं.

इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान 
भोपाल में 36.2°C
इंदौर में 36.8°C
जबलपुर में 36.6°C
ग्वालियर में 37.2°C
उज्जैन में 37.0°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान 
भोपाल में 14.4°C
इंदौर में 15.6°C
जबलपुर में 18.2°C
ग्वालियर में 19.1°C
उज्जैन में 15.0°C

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link