दिल्ली के शख्स की नीमच में मौत: चश्मदीदों ने बहन पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस बोली- हार्ट अटैक से गई जान – Neemuch News

दिल्ली के शख्स की नीमच में मौत:  चश्मदीदों ने बहन पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस बोली- हार्ट अटैक से गई जान – Neemuch News




नीमच के टैगोर मार्ग पर बुधवार को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कमल चौक के पास हुई इस घटना ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के दावों में बड़ा अंतर देखने को मिला। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है, जो अपनी बहन अलका राव के साथ कार से सफर कर रहे थे। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि कार अचानक रुकी और भाई-बहन के बीच झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि महिला ने राजीव को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, उनके कपड़े तक उतार दिए और लात-घूंसों से हमला किया। लोगों का यह भी कहना है कि जब राजीव की सांसें चल रही थीं, तब महिला ने उन्हें अस्पताल ले जाने से मना कर दिया और मदद के लिए आए लोगों को वहां से भगा दिया। पुलिस का बयान: बीमारी बनी वजह दूसरी तरफ, कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि राजीव लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और काफी कमजोर थे। पुलिस के मुताबिक, उनकी बहन उन्हें पीट नहीं रही थी, बल्कि संभालकर कार में बैठाने और अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने मारपीट की बात से साफ इनकार किया है। जांच जारी राजीव के साथी विशाल त्रिपाठी ने बताया कि वे ‘जीसूस काल’ संस्था में काम करते थे। फिलहाल राजीव के शव को अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा भेज दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि मौत की असली वजह और मारपीट के दावों की सच्चाई सामने आ सके।



Source link