नरसिंहपुर के जैन मंदिर में लाखों की चोरी: मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर, चोरों ने 2 से 3 बजे के बीच दिया वारदात को अंजाम – Narsinghpur News

नरसिंहपुर के जैन मंदिर में लाखों की चोरी:  मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर, चोरों ने 2 से 3 बजे के बीच दिया वारदात को अंजाम – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनिवारी स्थित एक जैन मंदिर में मंगलवार देर रात लाखों रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोर मंदिर से मूर्तियां, छत्र, सिंहासन और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर के चार ताले तोड़ दिए। वे 11 छत्र, 2 सिंहासन, 2 भगवान की मूर्तियां और लगभग 50 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुई सामग्री की कुल कीमत 6 से 7 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह जब मंदिर पहुंचे लोगों ने ताले टूटे देखे, तब चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ तीन ताले भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link