निगम की कार्रवाई: कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल से हटाया कब्जा: मदरसा संचालित होने की शिकायत पर अतिक्रमण हटाकर भवन खाली कराया – Bhopal News

निगम की कार्रवाई: कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल से हटाया कब्जा:  मदरसा संचालित होने की शिकायत पर अतिक्रमण हटाकर भवन खाली कराया – Bhopal News




भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस भवन में कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत कॉलोनीवासियों ने निगम से की थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम के जोन क्रमांक 15 के अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 64 में स्थित कम्यूनिटी हॉल को खाली कराया। नोटिस के बाद भी नहीं किया था खाली निगम अधिकारियों के अनुसार कम्यूनिटी हॉल में मदरसा संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह ने संचालिका रूशदा सुल्तान को भवन खाली करने का नोटिस जारी किया था। नोटिस के बावजूद सामान नहीं हटाने पर बुधवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त करवा दिया।



Source link