प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 12 मार्च को उमरिया आएंगे: कोर कमेटी बैठक, पंचायत भवन लोकार्पण और शिविर में होंगे शामिल – Umaria News

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 12 मार्च को उमरिया आएंगे:  कोर कमेटी बैठक, पंचायत भवन लोकार्पण और शिविर में होंगे शामिल – Umaria News




प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण तथा उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर उमरिया आएंगे। वे यहां जिला कोर कमेटी की बैठक, नवीन पंचायत भवन के लोकार्पण और एक शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री चौहान 11 मार्च को इंदौर से उमरिया के लिए निकलेंगे। 12 मार्च को सुबह 8:30 बजे उमरिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे, मंत्री नागर सिंह चौहान सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे, वे ग्राम पंचायत गोपालपुर में अटल पंचायत सेवा सदन नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसी दौरान, वे खंड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर के समापन कार्यक्रम और बोरी बंधान कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। शाम 4:30 बजे, श्री चौहान उमरिया से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



Source link