बड़ी चूक…: निगम ने 5 सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा, इनमें से दो जगह पहले से ही बन रहे – Ujjain News

बड़ी चूक…:  निगम ने 5 सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा, इनमें से दो जगह पहले से ही बन रहे – Ujjain News




नगर निगम ने शहर में पांच जगह मेसर्स सुलभ इंटरनेशनल कंपनी के माध्यम से सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा। स्वीकृति के लिए सोमवार को विशेष सम्मेलन में चर्चा हो गई। बाद में सामने आया कि दो स्थानों पर पहले से ही अन्य विभाग या परियोजना के तहत सुलभ शौचालय बनाए जा रहे हैं। शहर के चयनित स्थल देवास गेट, रीगल टॉकीज, दूध तलाई, काल भैरव के पास और दानीगेट। देवास गेट पर यूडीए का प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें शौचालय बनेगा। वहीं रीगल टॉकीज में नगर निगम के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शौचालय पहले से शामिल हैं। ऐसे में एक ही जगह पर दो-दो शौचालय बनाने का प्रस्ताव कैसे बनाया, यह बड़ी चूक सामने आई। पहले स्पष्ट नहीं था निगम अधिकारियों ने बताया कि यूडीए प्रोजेक्ट पहले स्पष्ट नहीं था, इसलिए यह स्थिति बनी। अब देवास गेट और रीगल टॉकीज के लिए नए स्थल खोजने के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। निगम टीम जल्द ही नई सिफारिश प्रस्तुत करेगी। प्रस्ताव पर फिर से मंथन कर उसे पास किया जाएगा।



Source link