बीवी से पूछने के बाद टीम इंडिया के कोच बने गौतम गंभीर, किसने दिया था ऑफर?

बीवी से पूछने के बाद टीम इंडिया के कोच बने गौतम गंभीर, किसने दिया था ऑफर?


होमखेलक्रिकेट

बीवी से पूछने के बाद टीम इंडिया के कोच बने गौतम गंभीर, किसने दिया था ऑफर?

Last Updated:

गौतम गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है हम मुंबई में एक आईपीएल मैच खेल रहे थे. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस था, और हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे. जय भाई (जय शाह) ने मुझे सुबह-सुबह कॉल किया और कहा, ‘मुझे तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते.’

Zoom

बीवी से पूछने के बाद टीम इंडिया के कोच बने गौतम गंभीर, किसने दिया था ऑफर?

नई दिल्ली. गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ और उन्होंने टीम को अलविदा कहा. टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने दो आईसीसी ट्रॉफी जरूर जीतीं. उन्हें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा. इसे कोच कभी नहीं भूल सकते. गंभीर की हेड कोच के रूप में नियुक्ति जुलाई 2024 में कई लोगों के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि उनके पास हेड कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था.

जब बीसीसीआई के उस समय के सचिव जय शाह ने उन्हें हेड कोच बनने का ऑफर दिया तो वो भी इस बात से हैरान थे. पूर्व भारतीय ओपनर ने हाल ही में एएनआई पॉडकास्ट में बताया कि जब शाह ने उन्हें यह ऑफर दिया, तो वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जय शाह ने कहा कि वह (गंभीर) उन्हें मना नहीं कर सकते.

गौतम गंभीर की सोच ने टीम इंडिया को बेहद खतरनाक बना दिया

गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है हम मुंबई में एक आईपीएल मैच खेल रहे थे. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस था, और हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे. जय भाई (जय शाह) ने मुझे सुबह-सुबह कॉल किया और कहा, ‘मुझे तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते.’ मैंने पूछा, ‘क्या?’ तो उन्होंने कहा, ‘तुम्हें हेड कोच बनना है,’ और सच कहूं तो उस वक्त मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था.’





Source link