भारत के मैच न देखने वाले रिजवान की टुक-टुक पारी ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया

भारत के मैच न देखने वाले रिजवान की टुक-टुक पारी ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया


होमखेलक्रिकेट

भारत के मैच न देखने वाले रिजवान की टुक-टुक पारी ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया

Last Updated:

Muhammad Rizwan tuk tuk innings: भारत के मैच न देखने का दंभ भरने वाले मोहम्मद रिजवान का गुरूर बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में चकनाचूर हो गया. मीरपुर में नाहिद राणा की आग उगलती गेंदों के सामने रिजवान पूरी तरह बेबस नजर आए और 20 गेंदों पर महज 10 रनों की बेहद सुस्त पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. रिजवान की इस कछुआ चाल और खराब बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की लुटिया डुबो दी, जिसके चलते बांग्लादेश ने पहला वनडे 8 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया.

Zoom

मोहम्मद रिजवान ने खेली टुक टुक पारी.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर बड़ी-बड़ी बातें अक्सर प्रदर्शन के आगे फीकी पड़ जाती हैं. मोहम्मद रिजवान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. हाल में टीम इंडिया के मैच न देखने का बयान देने वाले रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में खुद का विकेट भी नहीं बचा सके. 23 वर्षीय नाहिद राणा की तूफानी रफ्तार ने रिजवान की तकनीकी खामियों को उजागर कर दिया. रिजवान की 10 रनों की सुस्त पारी ने पूरी टीम पर दबाव बना दिया. जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 8 विकेट की इस शर्मनाक हार के बाद अब सोशल मीडिया पर रिजवान की जमकर फजीहत हो रही है. फैंस उनके पुराने बयानों और मौजूदा फॉर्म पर सवाल उठा रहे हैं.

लोगों का कहना है कि ढाका हाइवे पर रिजवान ने टुक टुक पारी खेली.उनका स्ट्राइक रेट 50 का रहा. जिसको लेकर लोग इस पाकिस्तानी विकेटकीपर की खूब आलोचना कर रहे हैं. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने नाहिद राणा की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए. मेहमान टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 41 रन जोड़े. साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया.

मोहम्मद रिजवान ने खेली टुक टुक पारी.



Source link