भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने इल्लीगल नाम से बदमाशों की गैंग चलाने वाले अपराधी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य बदमाश को खुद की शादी समारोह के बीच से पुलिस उठाकर ले गई। आरोप है कि उसने अपनी गैंग के साथ मिलकर एक पुजारी का अपहरण किया। उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा और रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर आठ लाख रुपए की मांग की। फिरौती की रकम की पहली किश्त पचास हजार रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया था। बची साढ़े सात लाख रुपए की रकम पांच किश्तों में देना तय किया गया था। मामले में पुलिस की जांच जारी है और अभी गैंग के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद पीड़ित सीधा थाना कोहेफिजा पहुंचा और एफआईआर दर्ज करा दी। पूरी घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। मंगलवार रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और बुधवार की दोपहर को पुलिस एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक गार्डन पहुंची और आकाश उर्फ भूरा हड्डी को शादी समारोह से उठा लिया। पुलिस ने ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। चारों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी संगठित रूप से इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे। आकाश पर 35 मामले दर्ज हैं
टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक 26 वर्षीय पुजारी लालघाटी की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी निवासी मल्टी बाजपेयी नगर में रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में 35 अपराध दर्ज हैं। हाल ही में आरोपी गांधीनगर में हुई एक हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ है। वह एक अपराधियों की गैंग का संचालन करता है। इस गैंग का नाम इल्लीगल है। इस गैंग में 15 से अधिक युवक और एक युवती हैं। आकाश की शादी 12 मार्च को थी। शादी के लिए उसे रकम की जरूरत थी। लिहाजा उसने साथी रामजी ठाकुर, आकाश उपाध्याय और एक युवती सहित अन्य के साथ मिलकर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने की योजना बनाई। आरोपी आकाश उपाध्याय का किराएदार है फरियादी
फरियादी युवक आरोपी आकाश उपाध्याय का साथी है। उसने आकाश उर्फ भूरा हड्डी को बताया कि उसका किराएदार का रहन-सहन अच्छा दिखता है। पुजारी भी है उसे धमकाकर रकम ऐंठी जाए तो किसी को बताएगा भी नहीं। जिसके बाद आकाश उर्फ भूरा हड्डी ने गिरोह की युवती को सोमवार की रात को पुजारी के घर भेजा, गेट नॉक किया और गेट के खुलते ही पुजारी के घर घुस गई। अंदर जाते ही युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तत्काल बाद ही 10-15 युवक भी रूम में घुस आए। सभी ने पुजारी पर रेप के प्रयास के आरोप लगाए। उनके साथ मारपीट की। थाने ले जाने की धमकी दी, इसके बाद उन्हें जबरन एक वाहन में बैठाकर अपने साथ मल्टी में रहने वाले तौफीक उर्फ शूटर के रूम में ले गए। वहां भी उसे जमकर पीटा और पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। तब पीड़ित ने उन्हें छोड़ने की मिन्नतें कीं तो आरोपियों ने जान बचाने के एवज में 8 लाख रुपए देने की मांग की। इसके बाद पुजारी ने आरोपियों के मोबाइल से भाई को कॉल किया। उनसे रकम देने की बात कही। भाई ने रकम का इंतेजाम होने में देरी की बात कही, तब आरोपियों ने तत्काल पचास हजार रुपए देने की मांग की। तब पीड़ित के भाई ने आकाश उपाध्याय के खाते में ऑनलाइन पचास हजार रुपए ट्रांसफर किए। मोबाइल से शूट किया था वीडियो
दरअसल आरोपियों ने पुजारी के घर में घुसते ही उसके साथ मारपीट की और युवती भी उस पर अनर्गल आरोप लगाते हुए झूमाझटकी करती रही। इसका एक वीडियो भी आरोपियों ने शूट कर लिया था। पुलिस में शिकायत करने के एवज में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि जिस मोबाइल से फरियादी के भाई को कॉल किया और वीडियो शूट किया, उसकी फिलहाल जब्ती नहीं हो सकी है।
Source link