शनि का अस्त होना बदलेगा किस्मत, 13 मार्च से इन 4 राशियों पर दिखेगा असर

शनि का अस्त होना बदलेगा किस्मत, 13 मार्च से इन 4 राशियों पर दिखेगा असर


Last Updated:

Ujjain News: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 13 मार्च 2026 से लगभग 40 दिनों के लिए अस्त अवस्था में रहेंगे. इस अवधि में शनि का प्रभाव काफी हद तक शांत माना जाता है. ऐसे में जिन राशियों पर ढैय्या, साढ़ेसाती या फिर शनि दोष का प्रभाव चल रहा है, उन्हें राहत महसूस हो सकती है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मों का फल देने वाले देवता यानी न्याय के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. शनि ग्रह की चाल बेहद धीमी होती है, इसलिए किसी भी राशि में उनका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है. इस समय शनि राशि चक्र की अंतिम राशि मीन में विराजमान हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि दोष से पीड़ितों के लिए यह समय राहत और शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. शनि की अनुकूल दृष्टि से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है और लंबे समय से की गई मेहनत का फल भी मिलने की संभावना बन रही है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि शनि के मीन राशि में अस्त होने से किन चार राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 13 मार्च से लगभग 40 दिनों के लिए अस्त अवस्था में रहेंगे. इस अवधि में शनि का प्रभाव कुछ हद तक शांत माना जाता है. ऐसे में जिन राशियों पर ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि दोष का प्रभाव चल रहा है, उन्हें थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. अटके हुए कामों में गति आ सकती है और मानसिक तनाव भी कम होने की संभावना रहती है. हालांकि इस दौरान संयम और सत्कर्म बनाए रखना भी उतना ही जरूरी माना जाता है.

मेष- इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा. मेष राशि वालों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. जो परेशानियां चल रही हैं, वो समाप्त हो जाएंगी. सूर्य पुत्र शनिदेव की कृपा से रोग दोष खत्म होंगे. संतान इच्छुक दंपतियों को कोई खुशखबरी मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. विवाहितों के रिश्ते मजबूत होंगे.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना बेहद शुभ परिणाम दिखाएगा. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

धनु- शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों के किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी.

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए शनि का परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. इस परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link