शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायल: एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे – shajapur (MP) News

शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायल:  एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्पू शर्मा की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है। शादी में जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। टिमाइची गांव के पास हुई टक्कर मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम टिमाइची के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी जाएगी।



Source link