सीधी में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म: शाम 5 बजे के बाद लोग परेशान, बोले- जानबूझकर स्टॉक छिपाया जा रहा – Sidhi News

सीधी में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म:  शाम 5 बजे के बाद लोग परेशान, बोले- जानबूझकर स्टॉक छिपाया जा रहा – Sidhi News




सीधी शहर में बुधवार शाम अचानक पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई। शाम 5 बजे के बाद शहर के कई बड़े पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बंद होने से हड़कंप मच गया। पेट्रोल के लिए भटक रहे सैकड़ों वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। शहर के सूखेजा पेट्रोल पंप और गंगा फ्यूल समेत करीब पांच प्रमुख पंपों पर ईंधन मिलना बंद हो गया। पंपों के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर ग्राहकों को लौटा दिया। इससे शहर में भ्रम की स्थिति बन गई कि आखिर अचानक पेट्रोल-डीजल कहां गया? युद्ध की अफवाह और जमाखोरी के आरोप इस संकट को लेकर अलग-अलग चर्चाएं गर्म हैं। कुछ लोग इसे ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर मान रहे हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। वहीं, कई लोगों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक मनमानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात में कीमतें बढ़ने की उम्मीद में जानबूझकर स्टॉक छिपाया जा रहा है। परेशान हुए राहगीर पेट्रोल के लिए भटक रहे सुनील सिंह ने बताया कि वे महिलाओं और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे, लेकिन कहीं भी ईंधन न मिलने से वे बीच रास्ते में फंस गए हैं। इसी तरह शिवम साकेत और राम विशाल शर्मा जैसे कई लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई, जो पिछले दो दिनों से पेट्रोल के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है।



Source link