‘हिंदू सताया रहता है’, दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड पर बाबा बागेश्वर का बयान, कही ये बात

‘हिंदू सताया रहता है’, दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड पर बाबा बागेश्वर का बयान, कही ये बात


Last Updated:

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन जिस बेरहमी से 26 साल के तरुण की हत्या हुई. उसके बाद पूरे देश में ये हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया. इस घटना के बाद परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं. अब इस पर हत्याकांड पर बाबा बागेश्वर ने बड़ी बात कही है.

Zoom

धीरेंद्र शास्त्री ने तरुण हत्याकांड पर दिया बयान

दिल्ली में होली के दिन तरुण की हत्या पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक बच्ची छत से पानी का गुब्बारा फेंक रही थी, जो नीचे दूसरी समुदाय की महिला के ऊपर गिर गया. पानी में रंग भी शामिल था. इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसी दौरान तरुण की हत्या हो गई. अब इस पर मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एकजुट होने की कही बात
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनकी भीड़ आती है और हिंदुओं को मार कर चली जाती है. हिंदू सताया रहता है हिंदू जातियों में बंटा हुआ है. सभी हिंदुओ से प्रार्थना है अब समय आ गया है. एकता का, एकजुट होने का, हम सब जाति में बंटे हैं. उससे ऊपर सनातन के प्रति समर्पित होने की आवश्यकता है. इस घटना से शिक्षा लेकर को हम अगर बंटे रहेंगे, तो पिटते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर हम एक होंगे, तो ना कोई मार पाएगा. न पीट पाएगा. एकता और एकजूटता के लिए पदयात्रा निकाली जाए. संगठन बनाए जाएं, ताकि अगर कोई छेड़े तो उसको कानूनी तरीके से छोड़ ना जाए. एक छोटी बच्ची ने दूसरे मजहब की बहन पर होली के दिन गुब्बारा मारा, जिस पर 27 साल के तरुण की हत्या कर दी गई और तुम कहते हो कि हिंदु सुरक्षित है.

गुब्बारा फेंकने के बाद हुआ था विवाद
तरुण हत्याकांड में पुलिस जांच में सामने आया था कि जब गुब्बारे को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद तरुण को कई लोगों ने घेर लिया. इसके बाद उस पर ईंट, रॉड और हॉकी से हमला कर दिया. इसके बाद गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया.

परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की
दूसरी तरफ तरुण के परिवार वालों की तरफ से सख्त कदम उठाए जाने की बात कही. इसके अलावा आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की गई. बाद में कई हिंदुवादी संगठनों ने इसको लेकर भारी विरोध देखा गया. बाद में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तरुण के परिजनों से मुलाकात भी की थी.



Source link