होश आने पर नाबालिग बोली- ‘छोड़ दो, बचा लो’: छतरपुर में 11वीं की छात्रा से नाक पर स्प्रे छिड़ककर रेप; खेत में बेहोस मिली थी – Chhatarpur (MP) News

होश आने पर नाबालिग बोली- ‘छोड़ दो, बचा लो’:  छतरपुर में 11वीं की छात्रा से नाक पर स्प्रे छिड़ककर रेप; खेत में बेहोस मिली थी – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा मंगलवार शाम शौच के लिए खेत की ओर गई थी, जहां वह बेहोश अवस्था में खून से सने कपड़ों में मिली। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। शौच के लिए घर से निकली थी छात्रा परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे छात्रा घर से शौच के लिए खेत की ओर गई थी। काफी समय तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। छात्रा के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन आसपास के खेतों और रास्तों में उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान खोजबीन करते हुए परिवार के लोगों को छात्रा खेत में बेहोश हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने देखा कि छात्रा खेत में बेहोश पड़ी थी और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे संभालने की कोशिश की। होश आने पर छात्रा ने कहा ‘छोड़ दो, बचा लो’ परिजनों के अनुसार, जब छात्रा को थोड़ी देर के लिए होश आया तो वह घबराई हुई हालत में ‘छोड़ दो, बचा लो’ जैसे शब्द कहने लगी। इसके बाद वह फिर से बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने समय गंवाए बिना छात्रा को निजी वाहन से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। शुरुआत में पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। परिवार के लोग पहले छात्रा को अस्पताल पहुंचाने और उसके इलाज में लगे रहे। कुछ समय बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से पीड़िता की स्थिति के बारे में जानकारी ली। घटनास्थल का किया गया निरीक्षण गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है। छात्रा की हालत में सुधार बताया जा रहा है।



Source link