इंदौर में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी: पत्नी बेटे को लेकर गई थी मायके; चार बहनों का इकलौता भाई था – Indore News

इंदौर में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी:  पत्नी बेटे को लेकर गई थी मायके; चार बहनों का इकलौता भाई था – Indore News




इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना ऋषि पैलेस कॉलोनी की है। यहां रहने वाले सुनील (30) पुत्र हीरालाल नागराज ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार रात में जब सुनील के जीजा घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर अंदर देखा गया, जहां सुनील फंदे पर लटका मिला। परिवार के मुताबिक सुनील बैटरी का काम करता था। घटना से पहले वह सोमवार को काम पर भी नहीं गया था। पत्नी बेटे के साथ मायके में थी घटना के समय सुनील की पत्नी अपने ढाई साल के बेटे के साथ मायके गई हुई थी। वहीं माता-पिता भी किसी रिश्तेदार के यहां गए थे, जिससे वह घर में अकेला था। परिवार ने पुलिस को बताया कि सुनील चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस के अनुसार कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान नहीं हुए हैं। शुरुआती तौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link