रीवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक से सिलेंडर सप्लाई किया जा रहा है। वीडियो में बाइक पर सिलेंडर लादकर मोहल्लों में पहुंचाया जा रहा है और लोगों को महंगे दामों में दिया जा रहा है।
.
इधर शहर में कई स्थानों पर सिलेंडर महंगे दामों में बेचे जाने की भी चर्चा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
एसपी शैलेंद्र सिंह ने कही यह बात रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। कहीं भी कमी नहीं है। यदि कहीं अवैध तरीके से सिलेंडर बेचे जाने या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर प्रतिभा पाल का बयान रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और एजेंसियों को नियमित रूप से सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं अनियमितता की शिकायत मिलती है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोगों ने बताई परेशानी सोनल पांडेय ने बताया कि एजेंसी के बाहर सुबह से लंबी लाइन लगानी पड़ रही है, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। आदेश मिश्रा का कहना है कि शहर में कई जगह लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
आदेश मिश्रा ने कहा कि चिलचिलाती धूप में पत्नी बाइक में गैस सिलेंडर पकड़कर आई है। आगे बाइक में बच्चे को भी बिठाकर रखा है। अकेले घर में कैसे रहेगा पर एजेंसी वालों का कोई पता नहीं और लोग बता रहे हैं कि किसी को नहीं मिल रहा। अब निराश होकर लौट रहा हूं।
सीमा यादव (गृहिणी) ने कहा कि घर का सिलेंडर खत्म हो गया है, लेकिन एजेंसी में कई बार जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
रीवा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी
रीवा शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार की स्थिति बन गई है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे आम लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें