चैत्र के पहले प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ा दें ये चीजें, भर जाएगी तिजोरी

चैत्र के पहले प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ा दें ये चीजें, भर जाएगी तिजोरी


Last Updated:

Chaitra Pradosh Vrat 2026: 16 मार्च को सोम प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा. यह मुहूर्त रात 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस समय भगवान शिव की पूजा और मंत्र का जाप करें.

उज्जैन. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस व्रत को करने से जीवन में सुख, शांति और प्रगति के मार्ग खुलते हैं. मान्यता है कि सूर्यास्त से पहले और बाद का समय, जिसे प्रदोष काल कहा जाता है, भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता है. इस समय श्रद्धा से की गई पूजा जल्दी फल देती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत आता है लेकिन चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत विशेष रूप से पुण्यदायी माना गया है. शास्त्रों में बताया गया कि इस दिन शिवलिंग का विशेष वस्तुओं से अभिषेक करने से महादेव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत पर सही सामग्री से शिवलिंग का अभिषेक करने से न केवल आध्यात्मिक बल बढ़ता है बल्कि आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना शुभ होता है.

उन्होंने कहा कि वैदिक पंचांग के अनुसार मार्च 2026 में दूसरा प्रदोष व्रत 16 मार्च दिन सोमवार को है. 16 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगी. इस तिथि का समापन 17 मार्च को सुबह 09 बजकर 24 मिनट पर होगा. ऐसे में व्रत 16 मार्च को ही रखा जाएगा. चूंकि सोमवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ेगी, इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. 16 मार्च को सोम प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा. यह शुभ मुहूर्त रात 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस समय महादेव की पूजा और मंत्र का जाप करें.

प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये उपाय
1. चैत्र माह प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल अर्पित करने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का तिल से अभिषेक करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

2. सोम प्रदोष पर शुभ संयोग है. इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है और रुके काम पूरे होते हैं.

3. बहुत प्रयास के बाद भी धन टिक नहीं रहा है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है.

4. प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग का गेहूं और धतूरा से अभिषेक करना चाहिए. पूजा के समय महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link