झाबुआ जिले के रानापुर में आबकारी विभाग ने 12 मार्च को वार्ड नंबर 12 में रहने वाले यश राठौड़ के घर पर छापा मारकर एक लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब पकड़ी है। मुखबिर से मिली पक्की सूचना के बाद जब टीम ने मकान की तलाशी ली, तो वहां से 23 पेटी माउंट 6000 बीयर और 3 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की मिली। कुल 26 पेटियों में करीब 301 लीटर शराब भरी थी, जिसकी बाजार में कीमत 1,00,920 रुपए बताई जा रही है। आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस छापेमारी के दौरान आरोपी यश राठौड़ चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए विभाग ने इसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई है। 15 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई रानापुर इलाके में पिछले 15 दिनों के अंदर यह दूसरा बड़ा छापा है। इससे पहले 19 फरवरी को भी एक घर से करीब डेढ़ लाख की अवैध शराब जब्त की गई थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी और उपनिरीक्षक विकास वर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग का कहना है कि अवैध शराब बेचने और ले जाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link