डायरेक्ट मोटर लगाने वालों की मोटर होगी जब्त: इंदौर में नल में लगाना पड़ेगी टोटी, नहीं तो की जाएगी चालानी कार्रवाई – Indore News

डायरेक्ट मोटर लगाने वालों की मोटर होगी जब्त:  इंदौर में नल में लगाना पड़ेगी टोटी, नहीं तो की जाएगी चालानी कार्रवाई – Indore News




शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर निगम जल संकट से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जलप्रदाय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि जो लोग नलों से सीधे मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं, उनके विरुद्ध सघन अभियान चलाकर मोटरें जब्त की जाएं। साथ ही, ऐसे क्षेत्र जहां पर नलों में टोटियां नहीं लगी हैं, उन पर चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने पेयजल टंकियों की स्थिति, ट्यूबवेल संचालन, जल वितरण व्यवस्था, पानी के टैंकरों की उपलब्धता तथा क्षेत्रों में अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह के समय जलप्रदाय के दौरान नल कनेक्शन से डायरेक्ट मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए मोटर जब्ती की कार्रवाई करें, इसके साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां पर नल में टोटी नहीं होने से पानी का अपवाह होता है इसको दृष्टिगत रखते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करें। शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें महापौर भार्गव ने कहा कि गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में नगर निगम का दायित्व है कि लोगों को समय पर और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्र जहां जलप्रदाय में लीकेज, पाइपलाइन की खराबी, डायरेक्ट अथवा इनडायरेक्ट जलप्रदाय से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में निराकरण किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जलप्रदाय व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त निगम कमिश्नर सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलप्रदाय से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जल वितरण प्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जलप्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक क्षेत्र में जल उपलब्धता की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त आशीष पाठक, जलप्रदाय कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Source link