थार-बाइक की भिड़ंत, सरपंच और भाई की मौत: थार चालक को जबलपुर रेफर; नरसिंहपुर में धमना बस स्टैंड के पास हादसा – Narsinghpur News

थार-बाइक की भिड़ंत, सरपंच और भाई की मौत:  थार चालक को जबलपुर रेफर; नरसिंहपुर में धमना बस स्टैंड के पास हादसा – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धमना बस स्टैंड के पास रात करीब 11 बजे हुई। ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि थार गाड़ी क्रमांक MP 20 ZE 6935 और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुशरान पिपरिया गांव के सरपंच चरणलाल मेहरा और उनके भाई भगवान सिंह के रूप में हुई है। वे दोनों एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। थार चालक को इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया हादसे में थार वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी करेली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link