प्रदेशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच देवास में भी एलपीजी गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। गुरुवार को शहर की गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ देखी गई। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की मांग में उछाल आने से कई जगहों पर वेटिंग भी बढ़ गई है। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने बताया कि उनके पास केवल 3 से 4 दिन का गैस स्टॉक ही बचा है। व्यवसायियों का कहना है कि यदि समय पर पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में उनके प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो सकता है। कई व्यवसायियों ने यह आशंका भी जताई है कि गैस नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद करने पड़ सकते हैं। वेटिंग बढ़ने से कालाबाजारी की आशंका बाजार में गैस सिलेंडरों की अचानक बढ़ी मांग के कारण अब कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वेटिंग बढ़ने से ब्लैक में गैस बिकने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी कारोबारी बोले- घरेलू गैस का संकट नहीं गैस एजेंसी कारोबारी प्रशांत विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस को लेकर फिलहाल किसी प्रकार का कोई संकट नहीं है। उन्होंने बताया कि बुकिंग के आधार पर सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। प्रशांत ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडरों की मांग में वृद्धि हुई है, लेकिन एजेंसियां उपलब्धता के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं।
Source link