देवास में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एबी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बदमाश चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इंदौर निवासी व्यापारी नमित कश्यप किसी काम से देवास आए थे। उन्होंने अपनी कार गुरुवार शाम को एबी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा चांदी के आभूषणों से भरा बैग तथा कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए। बताया जा रहा है चोरी हुए बैग में करीब पौने दो किलो चांदी बताई जा रही है। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
Source link