नर्मदापुरम समेत प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम में तापमान 40॰ सेल्सियस के पार हुआ, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम में विभाग ने नर्मदापुरम में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। लू चलने की भी संभावना है। 4 मार्च से गर्मी का असर तेज हो गया है। दिन का तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। गुरुवार को भी तेज गर्मी पड़ी। दोपहर के वक्त कुछ इलाकों की सड़कें सुनी दिखी। दिन का तापमान 40.2॰ दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो, तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हीट वेव चलने और लू चलने की संभावना वक्त की है। अचानक बढ़ रही इस गर्मी से गेहूं की फसल के 10 से 12 दिन पहले पकने और किसानों को नुकसान होने की आशंका है। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है। 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। पचमढ़ी में दोपहर का तापमान 31.8 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
Source link