नर्मदापुरम के आदर्श नगर में किराए के मकान में रहने वाले 25 साल के युवक ने फांसी के फंदे पर लटकाकर जान दे दी। युवक का शव घर की बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायमी के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए गए। मृतक आकाश कंथेले पिता स्व. मुन्नू कंथेले निवासी रायखेड़ी रोड पिपरिया है। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। आकाश कुछ महीने से नर्मदापुरम के आदर्शनगर में गोविंद हलवाई के किराए के मकान में रह रहा था। एसआई मोनिका गौर ने बताया बुधवार रात को उसके दोस्त शुभम और मामा का बेटा राज उसे कॉल लगा रहे थे। लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद शुभम और राज उसके किराए के मकान में पहुंचे थे। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी
अंदर से लॉक नहीं होने से वो दरवाजा खोलकर वे कमरे में गए। ढूंढते ढूंढते उसे बाथरूम में देखा। जहां वो फांसी के फंदे पर लटका था, जिसे देख वो घबरा गए। पड़ोसियों की घटना की जानकारी दी। फिर पुलिस को बुलाया गया। घटना स्थल की जांच की गई। सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत्यु की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई। उन्होंने बताया मृतक आकाश के पिता का एक साल पहले देहांत हो चुका है। तभी से उसके परेशान होने की जानकारी मिली है। परिजनों के बयान लेंगे और मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाएगी, जिसके बाद सुसाइड की वजह स्पष्ट होगी।
Source link