Last Updated:
Salman Mirza sent a legal notice: तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान महिला स्टाफ से बदसलूकी की खबरों को ‘सस्ती पत्रकारिता’ करार देते हुए कानूनी मोर्चा खोल दिया है. मिर्जा ने एआरवाई न्यूज के पत्रकार शाहिद हाशमी को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का मानहानि नोटिस भेजकर 7 दिनों में माफी की मांग की है.
सलमान मिर्जा ने पत्रकार को भेजा कानूनी नोटिस.
नई दिल्ली. पाकिस्तानी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद भी विवादों के घेरे में है. इस बार मामला मैदान का नहीं, बल्कि मर्यादा और मानहानि का है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक निजी समाचार चैनल और पत्रकार शाहिद हाशमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मिर्जा ने श्रीलंका में एक महिला होटल स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबर को ‘बकवास’ बताते हुए 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए के मुआवजे की मांग की है.
हाल में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका से एक खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान के एक ‘अनाम’ खिलाड़ी ने होटल स्टाफ के साथ बदतमीजी की है और उन पर जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, एआरवाई न्यूज (ARY News) ने अपनी रिपोर्ट में कथित तौर पर सलमान मिर्जा का नाम उजागर कर दिया. इस रिपोर्ट के सामने आते ही 32 वर्षीय गेंदबाज ने इसे ‘सस्ती पत्रकारिता’ करार दिया. मिर्जा के एजेंट ने अब आधिकारिक लीगल नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपनी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है.