बारात में नाच रहे दूल्हा-दूल्हन को स्कॉर्पियो ने रौंदा: 12 बारातियों को कुचलते हुए निकली गाड़ी, ड्राइवर नशे में था, लोगों ने पीटा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बारात में नाच रहे दूल्हा-दूल्हन को स्कॉर्पियो ने रौंदा:  12 बारातियों को कुचलते हुए निकली गाड़ी, ड्राइवर नशे में था, लोगों ने पीटा – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले के लांजी इलाके के देवलगांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 12 बारातियों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा 12 मार्च को हुआ। संजय पारधी की बारात मिरिया गांव से लौटकर वापस देवलगांव पहुंची थी। दूल्हा-दुल्हन के आगे बाराती नाच-गा रहे थे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ को कुचलते हुए निकल गया। इस टक्कर में दूल्हा संजय और दुल्हन रानू समेत कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। नशे में धुत था ड्राइवर, भीड़ ने की पिटाई बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चलाने वाला शंकर मेश्राम नशे में धुत था। हादसे से गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने गुस्से में गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। दुल्हन के चेहरे और दूल्हे के पैर में आई चोट हादसे में दुल्हन रानू के चेहरे, होंठ और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूल्हे संजय के दोनों पैर जख्मी हो गए हैं। इनके अलावा संध्या, चित्ररेखा, दीपिका और अन्य लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर रूप से घायल संध्या पारधी को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुखद घटना की वजह से गांव में होने वाला आशीर्वाद समारोह भी टाल दिया गया है।



Source link