बैतूल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निवास पहुंचे नरोत्तम मिश्रा: सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि, कार्डियक अरेस्ट आने से हुआ था निधन – Betul News

बैतूल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निवास पहुंचे नरोत्तम मिश्रा:  सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि, कार्डियक अरेस्ट आने से हुआ था निधन – Betul News




बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए गुरुवार को पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैतूल पहुंचे। उन्होंने खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत सुरभि को श्रद्धांजलि अर्पित की और हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने सुरभि के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी ली और उनके अकस्मात निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे खंडेलवाल परिवार के साथ हैं। लंबे समय से बीमार चल रहीं थी सुरभि गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। बताया गया कि दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कार्डियक अरेस्ट आने से उनका देहांत हो गया। सुरभि लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार भी चल रहा था। उनके निधन की खबर से बैतूल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई थी। कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग लगातार खंडेलवाल निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।



Source link