महाकुंभ की वायरल ‘नीली आंखों वाली मोनालिसा’ ने केरल में कर ली शादी! घर पर पसरा सन्नाटा

महाकुंभ की वायरल ‘नीली आंखों वाली मोनालिसा’ ने केरल में कर ली शादी! घर पर पसरा सन्नाटा


Last Updated:

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage News: महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में आ गई है क्योंकि उसकी केरल में फरमान खान के साथ शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. न्यूज टीम जब खरगोन जिले के महेश्वर स्थित उसके घर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा मिला और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता केरल के लिए रवाना हो चुके हैं. मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ में माला और फूल बेचते हुए वायरल हुई थी और रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी. अब उसकी शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं और बयान सामने आ रहे हैं जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंची टीम, पसरा मिला सन्नाटा

Monalisa Marriage News: महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में है. केरल में उसकी शादी की खबर सामने आने के बाद जब न्यूज टीम महेश्वर स्थित उसके घर पहुंची, तो वहां का नजारा बिल्कुल अलग ही था. घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था और आसपास के लोगों के मुताबिक परिवार का कोई भी सदस्य इस समय महेश्वर में मौजूद नहीं है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता भी केरल के लिए रवाना हो चुके हैं.

महाकुंभ से हुई थी देशभर में मशहूर
मोनालिसा पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में वह माला और फूल बेचते हुए कैमरे में कैद हो गई थी. उसकी नीली आंखें और मासूम चेहरा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मोनालिसा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई. देशभर के लोग उसके बारे में जानने लगे और मीडिया में भी उसकी चर्चा होने लगी.

केरल में फरमान खान से शादी की तस्वीरें आईं सामने
अब खबर सामने आई है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान नाम के युवक के साथ शादी कर ली है. शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे प्यार की शादी बता रहे हैं तो कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं.

फिल्म डायरेक्टर ने उठाए सवाल
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा है और कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए. हालांकि इस पर अभी तक प्रशासन या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

होली के आसपास आई थी महेश्वर
बताया जा रहा है कि होली के आसपास मोनालिसा महेश्वर आई थी. उस दौरान उसने थाने में पासपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की थी. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वह उस समय भी अपने घर नहीं गई और जरूरी काम पूरा करने के बाद वापस लौट गई थी. इसके बाद अब उसकी शादी की तस्वीरें सामने आने से पूरा मामला फिर सुर्खियों में आ गया है.

अब सबकी नजर परिवार और मोनालिसा के बयान पर
फिलहाल इस मामले में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर मोनालिसा ने केरल में शादी क्यों की और परिवार का इस पर क्या रुख है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि मोनालिसा या उसके परिवार की तरफ से इस पूरे मामले पर क्या बयान सामने आता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link