महिला के पेट से निकाली 7 किलो की गांठ, 2 घंटे की मेहनत के बाद डॉक्टर्स ने किया करिश्मा

महिला के पेट से निकाली 7 किलो की गांठ, 2 घंटे की मेहनत के बाद डॉक्टर्स ने किया करिश्मा


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल में एक महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है. इसमें डॉक्टर्स ने बड़ा कमाल किया है और 23 साल की महिला के पेट से 7 किलो का बड़ा ट्यूमर निकाला है.

Zoom

डॉक्टर्स ने महिला के पेट से निकाली 7 किलो की गांठ

बुरहानपुर के स्व. नंदकुमार सिंह चौहान जिला चिकित्सालय में एक बड़ा अजबूा देखने को मिला, जब डॉक्टर्स की टीम काफी सूझबूझ से 23 साल की सरस्वती बाई के पेट से 7 किलो का ट्यूमर निकालने में सफल रही. सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके और स्त्रीरोग विशेषज्ञ की निगराने में करीब 2 घंटे तक जटिल ऑरपरेशन चला. अभी मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी के साथ रिकवर हो रही है.

डॉक्टर दर्पण टोके ने कही ये बात
सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके ने कहा कि बच्चेदानी के अंदर 7 से 8 किलो की गांठ थी, जिससे कारण उसे गर्भधारण करने में दिक्कत हो रही थी और सांस में भी परेशानी हो रही थी. किसी प्राइवेट अस्पताल में उसने दिखाया था. वह MRI और जांच करवाकर आई थी. इससे पहले ही ऐसे ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन यह कठिन ऑपरेशन था. इतनी बड़ी गांठ निकालना चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी.

ऑपरेशन पूरी तरह से रहा सफल
ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की निगरानी में उसका आगे का इलाज चल रहा है. आधुनिक सुविधाओं और टीमवर्क से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है. जिला अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की काबिलियत की मिसाल देखने को मिली है.

पिछले साल भी डॉक्टर्स ने किया था करिश्मा
पिछले साल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जिला अस्पताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पेट से सफल ऑपरेशन कर साढ़े सात किलो की एक गांठ निकाली गई थी. तब बहादरपुर क्षेत्र में रहने वाली सईदा बी के बेटे सैय्यद तौसीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मां के पेट में दर्द हो रहा था. जब हमने महानगरों के अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने 1 लाख रुपए हमको खर्च बताया था. जब हम जिला अस्पताल के डॉक्टर दर्पण टोके के पास पहुंचे तो उन्होंने भर्ती कर सफल ऑपरेशन कर दिया. हमारा ₹1 भी ऑपरेशन के लिए नहीं लगा. यह जिला अस्पताल का पहला सस्केस ऑपरेशन था.



Source link