धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से असली पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी तथा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राजगढ़ की 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से पहचान हुई थी। उस समय आरोपी राजगढ़ में छात्रा के घर के पास ही किराए के मकान में रहकर कारपेंटर का काम करता था। आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को ‘सोनू’ नामक हिंदू युवक बताया और छात्रा से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करीब दो साल पहले उसे अपने कमरे पर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और डरा-धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर रखी इस्लाम अपनाने की शर्त लगातार शोषण के बाद कुछ समय बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। हालांकि, आरोपी ने शादी के लिए युवती के सामने इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने की शर्त रख दी। दिल्ली ले जाकर कोर्ट में कराए जबरन हस्ताक्षर आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया, जहां कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर जबरन उसके हस्ताक्षर कराए गए। निकाह के लिए आरोपी ने युवती को एक मौलवी से भी मिलवाया। इसी पूरी प्रक्रिया के दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। जब युवती ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी उसे दरगाह ले गया और वहां भी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा। परिजनों ने 5 मार्च को दर्ज कराई थी गुमशुदगी इधर, युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 5 मार्च 2026 को राजगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली में युवती की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन के पास से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे वापस राजगढ़ ले आई।
Source link