विंध्य में बनता देहाती रायता, कैल्शियम फॉसफोरस का भंडार, लू-गर्मी से भी दे राहत, जानें फाय

विंध्य में बनता देहाती रायता, कैल्शियम फॉसफोरस का भंडार, लू-गर्मी से भी दे राहत, जानें फाय


Last Updated:

Boondi Raita Recipe in Hindi: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में बूंदी का रायता लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यह पारंपरिक व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है. दही और बेसन से बनी बूंदी से तैयार होने वाला यह रायता पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसे घर पर बेहद आसान तरीके से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है. गर्मी के दिनों में विंध्य क्षेत्र में यह रायता लगभग हर घर की थाली में देखने को मिलता है.

Boondi Raita Recipe in Hindi: मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके में जैसे ही गर्मी शुरू होती है, घरों की रसोई का स्वाद भी थोड़ा बदल जाता है. तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग अपने खाने में ऐसे डिश शामिल करने लगते हैं जो शरीर को ठंडक दें और पेट के लिए भी हल्के हों.

इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में बूंदी का रायता सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. स्वाद में हल्का, ठंडक देने वाला और झटपट बनने वाला यह रायता गर्मियों में लगभग हर घर की थाली में दिखाई देता है.

हर घर की पसंद बन चुका है बूंदी का रायता
रसोईया Priyanka Singh बताती हैं कि विंध्य क्षेत्र में गर्मी के दिनों में बूंदी का रायता बहुत आम है. लोग इसे दोपहर के खाने के साथ जरूर बनाते हैं. उनके मुताबिक यह रायता सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. गर्मियों में जब पेट जल्दी खराब हो जाता है या भूख कम लगती है, तब यह रायता पाचन को बेहतर करने में मदद करता है.

कुछ ही मिनट में बन जाता है स्वादिष्ट रायता
बूंदी का रायता बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए एक कप बूंदी, डेढ़ कप दही, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार और थोड़ी हरी धनिया की पत्तियां चाहिए होती हैं. सबसे पहले थोड़ा पानी हल्का गर्म करें और उसमें बूंदी डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर बूंदी को निकालकर हल्के से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें. अब दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें. इसके बाद दही में काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.

अब इसमें थोड़ा पानी डालकर दही को थोड़ा पतला कर लें और फिर उसमें भीगी हुई बूंदी मिला दें. ऊपर से हरी धनिया डाल दें. कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के बाद यह स्वादिष्ट रायता तैयार हो जाता है.

सेहत के लिए भी है फायदेमंद
आयुर्वेद विशेषज्ञ Dr. RP Paroha बताते हैं कि गर्मियों में बूंदी का रायता शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं. वहीं बेसन से बनी बूंदी शरीर को ऊर्जा देती है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है.

कई लोग इसे पीना भी पसंद करते हैं
विंध्य क्षेत्र में कई लोग बूंदी के रायते को गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा पीना भी पसंद करते हैं. खासकर दोपहर की गर्मी में यह रायता शरीर को तुरंत राहत देता है. यही वजह है कि गर्मी के दिनों में यह पारंपरिक व्यंजन लोगों की थाली का अहम हिस्सा बन जाता है और हर घर में इसे बड़े चाव से खाया जाता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link